चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर। श्रोत पुलिस
- फोटो : परिवार के साथ पूर्व एसीपी नायब सूबेदार अशोक कुमार राठौर।
चिलकाना। चिलकाना पुलिस तथा पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पशु तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से दो भैंस, एक पिकअप गाड़ी तथा तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दुमझेड़ा से घोड़ो पीपली जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग चोरी के पशु लेकर आ रहे हैं। थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुमझेड़ा घोड़ो पीपली मार्ग पर बूढ़ी यमुना नदी के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान घोड़ो पीपली की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार लोग पुलिस पर फायर करते हुए गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बुरहान निवासी गांव दुमझेड़ा, नाजिम निवासी ग्राम ताजपुर थाना बेहट तथा नासिर निवासी ग्राम ताजपुर, बेहट को पकड़ लिया। इनका एक साथी जंगल की तरफ भाग गया।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी मिलकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों से पशु चोरी करने का काम करते हैं। चोरी किए गए पशुओं को पशु बाजार में बेच देते हैं। लोगों को डराने के लिए हथियार अपने पास रखते हैं। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले दो पशु हिमाचल प्रदेश तथा एक पंजाब से चोरी किए थे।
उनमें से एक पशु 40 हजार रुपये में बेच दिया था जिसके पैसे आप उसमें बांट लिए थे, जो पुलिस को बरामद हुए हैं। दोनों भैंसों को भी कहीं बेचने के लिए ले जा रहे थे। बुरहान के खिलाफ चिलकाना, जगाधरी, हिमाचल प्रदेश में पशु चोरी, एनडीपीएस आदि के 13 मुकदमे में दर्ज हैं, जबकि नाजिम के खिलाफ पांच तथा नासिर के खिलाफ चिलकाना, बेहट तथा हिमाचल में चार मुकदमे दर्ज हैं।