फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने किए मां शाकंभरी के दर्शन

विज्ञापन
भूरा देव मंदिर में तिलक लगवाते अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश दूबे ने रविवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात भी की।
विज्ञापन

रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दूबे अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे बाबा भूरा देव मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार कर बाबा भूरा देव की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद वह सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां भगवती को प्रसाद अर्पित किया। मां के दर्शन के बाद वह मंदिर के मुख्य कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर एवं परिक्षेत्र की व्यवस्थाओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, बेहट तहसीलदार, नगर पंचायत बेहट के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें