बेहट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित गांष्ठी में विचार रखते वक्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डॉ. आंबेडकर - मौलाना आजाद एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को नशा मुक्ति और वंचितों को शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और इंसानियत का दुश्मन है।
रविवार को बेहट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित संगोष्ठी में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा नशे ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। नशे के कारण कई परिवार टूट गए हैं। नशाखोरी का सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ता है। नशे के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस विभाग को आगे आना होगा। सभी को मिल जुल कर नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलना होगा। साथ ही लोगों को नशाखोरी की बुराइयों के बारे में जागरूक भी करना होगा।
इसमें वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान, बसपा नेता माजिद अली, शहर काजी नदीम अख्तर, संस्था की चेयरमैन मलका अख्तर, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, मोहम्मद हुसैन जिलानी, प्रधान राजमणि लांबा, इंतखाब आजाद, डॉ. शाहकार खान, डॉ. लियाकत अली, इरशाद खान मुंडन, डॉ. दानिश, कोतवाली देहात के प्रभारी उमेश रोरिया, एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह सिरोही आदि ने विचार व्यक्त किए।