फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मकान का छज्जा गिरने से किशोरी की मौत, कई घायल, दो बहनों की आनी थी बरात, शादी वाले घर में पसरा मातम

Mon, 06 May 2024 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो बहनों की बरात से कुछ घंटे पहले तीसरी बहन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में लाइटिंग के लिए झालर लगाते समय छज्जा गिरने से किशोरी की मौत हो गई
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थानाक्षेत्र में शादी वाले घर में लाइटिंग के लिए झालर लगाते वक्त छज्जा गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि बिजली मिस्त्री और एक पड़ोसी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। छोटी बहन की मौत से दो बड़ी बहनों की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार सुबह दोनों बहनों की बरात तो आई, लेकिन सादगी से निकाह की रस्में हुईं।
विज्ञापन

 

छुटमलपुर में हलवाना रोड पर फ्रेंडस कालाेनी में बुद्धू पुत्र मुनीर का घर है। बुद्धू की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियों हिना और इरम की सोमवार को शादी थी। शादी की खुशी में रविवार रात नौ बजे बिजली मिस्त्री राशिद पुत्र इलियास और एक पड़ोसी जियाउर्रहमान पुत्र दिलशाद दरवाजे के छज्जे पर खड़े होकर लाइटिंग के लिए झालर लगा रहे थे।

छज्जे के नीचे बुद्धू की तीसरे नंबर की बेटी बुशरा (16) खड़ी थी। इसी दौरान छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। बुशरा छज्जे का मलबा सिर में लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन

लाइटिंग लगा रहे राशिद और जियाउर्रहमान भी घायल हो गए। तीनों को परिजन आनन-फानन में लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां बुशरा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

बुशरा की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। विधवा मां और दुल्हन बनी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात दो बजे बेहद गमगीन माहौल में बुशरा को सपुर्दे खाक कर दिया गया। सोमवार को बेहद सादगी के साथ एक बहन की बरात रायपुर और दूसरी की खिड़का संसारपुर से आई। इसके बाद निकाह की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें