फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के नाम पर तीमारदार से पैसा मांगता युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर वसूली का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारी तो दूर की बात, अब बाहरी लोग भी तीमारदारों से रुपये एेंठने में लगे हैं। सोमवार को एक बाहरी युवक तीमारदार से इलाज के नाम पर पैसे मांग रहा था, जिसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला नदीम कॉलोनी निवासी मरजीना को परिजन गंभीर हालत में लेकर इमरजेंसी पहुंचे थे। इमरजेंसी से मरजीना को ओपीडी में दिखाने को कहा गया। परिजनों का आरोप है कि ओपीडी में बैठे एक युवक ने उनसे चायपानी के पैसे मांगे। परिजनों ने इसकी शिकायत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके वार्ष्णेय से की। उन्होंने तुरंत कर्मचारी भेजकर उक्त युवक को पकड़वाया। पूछताछ में उक्त युवक अस्पताल का कर्मचारी होने की बजाय बाहरी युवक निकला, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब पांच दिन पहले भी एक नर्स का तीमारदार से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने नर्स का पटल बदलने के साथ ही तीन डॉक्टरों की जांच बैठाई हुई है। अप्रैल 2019 में इमरजेंसी वार्ड में एक नर्स का रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तीमारदार से रुपये मांग रही थी। बाद में तीमारदार मेज के दराज में रुपये डालता हुआ नजर आया था।
आरोपियों पर नहीं होती कार्रवाई
अभी तक जितने भी कर्मचारी तीमारदारों से वसूली करते पकड़े गए हैं या वीडियो वायरल हुए हैं। उन कर्मचारियों पर अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए सबक हो। शायद यही वजह है कि जनता से इलाज के नाम पर वसूली का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन

जितने भी वीडियो या शिकायत अवैध वसूली की आई हैं। सभी में जांच कराई जाती है। हैरत की बात यह है कि जांच में जब पैसे देने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जाती है तो वह रुपये देने से मुकर जाते हैं। ऐसे में विभाग कार्रवाई किस आधार पर करे? यदि पीड़ित सामने आए तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉक्टर एसके वार्ष्णेय, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें