फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य को पूरा करे अधिकारी: मंडलायुक्त

विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर मंडल अधिकारियो की बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विभाग वसूली के लक्ष्य पाने में नाकाम, मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कर करेत्तर, राजस्व टास्क फोर्स, राजस्व कार्य, चकबंदी और वाद में प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा की लक्ष्य पूरा करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने भू माफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त संजय कुमार ने आबकारी विभाग को लक्ष्य पूरा नहीं होने पर वसूली बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की लक्ष्य से कम वसूली होने का सही कारण नहीं बताया गया तो कुमार ने नाराजगी जताई। ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के स्टैंड तथा पंजीकरण के लिए 15 दिन का समय देकर निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। वाणिज्यकर विभाग को लक्ष्य से कम व्यापारियों के पंजीकरण पर रोष जताया। वन विभाग को गत वर्ष के सापेक्ष वसूली में अत्यधिक कमी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने खनन अधिकारी के समय से बैठक में भाग न लेने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन निरीक्षक ने बताया कि तीन पट्टों से लगभग छह करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। मंडी समिति की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर की वसूली लक्ष्य से कम मिली। शेष रही दुकानों का आवंटन एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत निगम की वसूली कम होने पर असंतोष व्यक्त किया। आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोका जाएगा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एलआईसी को प्रेषित किये गये वादों का निस्तारण न करने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त कर लंबित मामलों का भुगतान जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। आगामी 15 दिनों में कोई भी वाद पांच वर्ष या उससे पुराना लंबित नहीं रहनी चाहिए। चकबंदी मानकों के अनुसार होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर विनोद कुमार, वन संरक्षक वीके जैन, एडीएम एफ शामली अरविन्द कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर सहारनपुर आरके गोयल, उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार, उप महा निरीक्षक निबंधन यादराम यादव, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई अवधेश कुमार, डीडीसी रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें