फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वर्धमान कॉलोनी में झूला टूटा, चार बच्चे घायल

Sun, 29 Jun 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में झूला टूटकर गिर गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया। गनीमत यह रही कि उस समय झूले में ज्यादा बच्चे नहीं थे। बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलोनी में पिछले सात दिनों से झूला लगा हुआ था। शनिवार को बच्चे झूले में बैठे थे। इसी दौरान झूले का संतुलन बिगड़ने से गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। झूला संचालक व स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेजा। घायल बच्चों की पहचान आजम, रिहान, इस्माइल और शोएब के रूप में हुई है, जो वर्धमान कॉलोनी के रहने वाले हैं। एक बच्चे की हाथ की हड्डी टूटी है, जबकि अन्य बच्चों के चेहरे, हाथों पर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झूला बिना अनुमति के चल रहा था। रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे झूला झूलने के लिए पहुंचते थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें