फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाद की किल्लत व छापे के विरोध में हड़ताल पर रहे खाद व्यापारी

Sun, 29 Jun 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग में प्रशासन की छापामारी के विरोध में प्रदर्शन करते खाद व्यापारी व किसान। संवाद
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। यूरिया एवं डीएपी खाद की किल्लत और प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को देवबंद और तल्हेड़ी बुजुर्ग में खाद व्यापारी हड़ताल पर रहे। तल्हेड़ी बुजुर्ग में खाद व्यापारियों और किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से खाद मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


खाद व्यापारी नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, सचिन चौधरी व संजय सैनी ने बताया कि पिछले एक वर्ष से डीएपी की सप्लाई बंद पड़ी है। अब का यूरिया खाद भी नहीं मिल रही है। किसान उनकी दुकानों पर आकर हंगामा कर रहे हैं। आरोप लगाया प्रशासन के अधिकारी खाद की दुकानों पर जाकर छापा मार रहे हैं। इससे खाद व्यापारियों का मानसिक शोषण हो रहा है। वहीं, किसान किसान महबूब त्यागी, कृष्ण कुमार, राजेंद्र, राकेश व महेंद्र आदि ने कहा कि साधन सहकारी समिति व गन्ना विकास समितियों में भी यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, जिस कारण धान, गन्ना आदि फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन




किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन को अवगत कराया गया है। शासन के आदेश अनुसार कार्रवाई जारी है। -युवराज सिंह, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें