फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को हर माह हो बैठक, प्रमुख सचिव राज्य कर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के नेतृत्व में प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग कामिनी रतन चौहान से एनेक्सी स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने बताया कि वर्तमान में जीएसटी व्यवस्था में कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं के कारण ईमानदार व्यापारी परेशान हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी से माल खरीदकर जीएसटी का विधिवत भुगतान कर देता है, तो माल बेचने वाले व्यापारी की किसी त्रुटि का खामियाजा खरीदार व्यापारी को नहीं भुगतना चाहिए। इसके बावजूद विभाग द्वारा खरीदार का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लॉक किए जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर महामंत्री अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा अंकित जैन ने बताया कि जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण जीएसटी-2ए, जीएसटी-2बी और जीएसटी-3बी रिटर्न में आईटीसी मिसमैच की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रवीण गाबा, विजय कुमार तनेजा, तजेंद्र सिंह तनेजा, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, पवन गुप्ता, मुकेश सेठ, प्रवीण गुप्ता, अजय कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें