सहारनपुर। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी ने एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर व ईमेल पर विश्वविद्यालय द्वारा लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेजी गई है। छात्र 10 से 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करेंगे। इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय का विकल्प प्राथमिकता के अनुसार लॉक करना होगा। छात्रों को काउंसलिंग शुल्क के रूप में 700 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद 13 अगस्त को अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे। छात्र अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर 14 से 18 अगस्त के बीच पाठ्यक्रम में प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि एमएड पाठ्यक्रम में भी प्रवेश के लिए यही प्रक्रिया और समय सीमा लागू रहेगी। बताया कि काउंसलिंग फीस रिफंडडेबल है।