फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुरलकी में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर पांच लोग घायल

Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद के कुरलकी गांव में बारिश में भरभराकर गिरे कच्चे मकान के मलबे में दबा घरेलू सामान। स्रोत-
विज्ञापन
देवबंद। बारिश के चलते कुरलकी गांव निवासी मुकुट के कच्चे मकान की छत बृहस्पतिवार रात भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मुकुट के परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित मुकुट ने बताया कि हादसा रात करीब डेढ़ बजे के करीब हुआ। वह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सोया हुआ था। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते गलन होने से छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से मुकुट, उसकी पत्नी संगीता, बेटा विशेष, गगन और बेटी स्वाति घायल हो गए। साथ ही घरेलू सामान भी खराब हो गया।
छत गिरने की आवाज और बच्चों के रोने चिल्लाने का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान राजवीर ने बताया कि मुकुट समेत सात लोगों के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में बनवाने के लिए कुछ माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। जैसे ही सरकार से पैसा आएगा इनके मकान बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें