फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: किसान ने तीन बीघा गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, कृषि कानूनों के खिलाफ उठाया कदम

Fri, 05 Mar 2021 06:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • पश्चिमी यूपी में कृषि कानूनों का विरोध जारी है
  • देवबंद में एक किसान ने अपनी तीन बीघा गेहूं की फसल को नष्ट किया
विज्ञापन
किसान ने गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को लेकर कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज हाशिमपुरा के किसान ने शुक्रवार को अपनी तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया।

विज्ञापन


सहारनपुर में देवबंद कोतवाली क्षेत्र के हाशिमपुरा निवासी भाकियू के मंडल सचिव किसान मौ. उस्मान मलिक का भाई मेहरबान मलिक शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और गेहूं की खड़ी फसल को जोतने लगा। इसी दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे किसान अनुज वर्मा, तसुव्वर अली, अरशद अंसारी, आबिद, सतपाल, राशिद व नरेंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेहरबान मलिक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना और अपनी तीन बीघा फसल को जोत दिया। 

पीड़ित किसान ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। सरकार ने तीन साल से गन्ना मूल्य में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की है। फसलों का उचित दाम नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उलटे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकवादी कहकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रहा कृषि कानूनों का विरोध, किसान ने 10 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर और कहा...

वहीं, भाकियू के मंडल सचिव मौ. उस्मान मलिक ने केंद्र सरकार से किसान हित में तीनों कृषि कानूनों को तुरंत रदद करने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें