फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडीएफ की बैठक में 98.60 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में सर्वसम्मति से आगामी वर्ष के लिए 98.60 लाख रुपये के आय व्यय का बजट स्वीकृत किया गया। बैठक में 10 प्रतिशत लाभांश देने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनमंच सभागार में डीसीडीएफ की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि डीसीडीएफ का कारोबार और बढ़ने की संभावना है। सभी सदस्य एकजुट होकर संस्था की तरक्की में भागीदार बनें। डीसीडीएफ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पुंडीर ने संघ की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सचिव मोहम्मद नसीम ने एजेंडा पढ़कर प्रस्ताव सुनाए। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। विधायक देवेंद्र निम एवं किरत सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुंडीर एवं डॉक्टर सुशील चौधरी, लैकफेड के संचालक अभय चौधरी, अखिलेश बंसल, राजसिंह माजरा, नरपेंद्र पंवार, मुकेश चौधरी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें