फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लगाया छूूटे लोगों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगाने के लिए नगर निगम ने चार टीमें गठित की हैं। शुक्रवार को इन टीमों ने घर-घर जाकर टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को चिह्नित किया। जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घरों पर जाकर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि शहर में कई कॉलोनियों में टीकाकरण बेहद कम हुआ है। नगर निगम की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही टीकाकरण शिविर लगवाकर टीके लगवाए जा रहे हैं। कुछ लोग बार-बार कहने पर भी शिविरों में नहीं पहुंच रहे हैं। अब नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने चार टीमें बनाई हैं, जो घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को कोविडरोधी टीका लगा रही हैं।
-----
वार्ड 43 में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया
सहारनपुर। वार्ड 43 में पार्षद मंसूर बदर के प्रयास से कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पार्षद ने शुक्रवार को घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। सराय हिसामुद्दीन में डॉ. पप्पू के निवास पर तथा गणपत सराय में बहार जुबैरी के निवास पर शिविर में कई लोगों ने टीका लगवाया। एएनएम प्रगति, सीमा पंवार, आशा शहाना, आंगनवाड़ी रिहाना, लक्ष्मी, ज्योति, शबीना, इमरान अंसारी, बिलाल अंसारी, हाजी युसुफ़, चौधरी शकील, नैयर जुबैरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

-----
बूथों पर 21,397 लोगों ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जनपद के 355 बूथों पर टीके लगाए गए। जिले भर में 68,500 लोग पंजीकृत थे, जिनमें पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत रहे। इनके सापेक्ष 21,397 लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 31.2 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें