फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की
विज्ञापन

सहारनपुर। आठ एवं नौ जनवरी को प्रस्तावित देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और सीटू के नेतृत्व में विभिन्न श्रमिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटू के अध्यक्ष कॉमरेड तिलकराज भाटिया ने कहा कि संगठन के सभी घटक संघ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी की नीतियां मजदूरों के साथ ही जनविरोधी भी साबित हो रही है। महासंघ के संयुक्त सचिव नीरज धीमान ने कहा कि संविदा और आउट सोर्सिंग को बंद कर नियमित नियुक्तियां की जाएं। उन्होंने कहा कि संविदा आउटसोर्सिंग, पीआरडी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक मनरेगा, महिला समाख्या कार्यकर्ता, आशा, संगिनी, रसोईयां आदि को न्यूनतम वेतन दिया जाए। अमर गुप्ता, राव दाउद खां, सचिन, सुरेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे। संदीप चौधरी, मोहन सिंह, ब्रिजेश कटारिया, खुर्रत, बाबूराम कटारिया, जयपाल सिंह, तेजपाल राणा, राधा मिश्रा, कश्मीर सिंह, विनोद कुमार, चंद्रभान, मुकेश, जनेश्वर प्रसाद, गंगा देवी, आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें