फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में 346 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में 346 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) । लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में इस बार तीन लाख चार हजार 66 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। विधान सभा क्षेत्र में 346 मतदेय स्थल, 178 मतदान केंद्र, 38 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 36 सुपरवाईजर, 346 बीएलओ, तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में रामपुर मनिहारान विधान सभा क्षेत्र में एक सौ वर्ष की उम्र वाले 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 18 और 19 वर्ष की आयु वाले 4252, वर्ष 20 से 29 के बीच आयु वाले 84222, वर्ष 30 से 39 वर्ष 70051, वर्ष 40 से 49 आयु वाले 60722, वर्ष 50 से 59 वर्ष 43620, वर्ष 60 से 69 वर्ष 24254, वर्ष 70 से 79 तक की आयु वाले 10613, वर्ष 80 से 89 आयु वाले 3839, वर्ष 90 से 99 आयु वाले 712 मतदाता अपना वोट डाल सकेगें। विधान सभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं की संख्या 163417 व महिला मतदाता 140649 हैं। एसडीएम दीप्ती देव यादव ने कहा कि सभी मतदेय व मतदान स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा हैं। इनमें शौचालय, पानी, विद्युत की व्यवस्था की जांच की जा रही है। जहां कहीं भी कमी दिखाई दे रही हैं उसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है। बताया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें