...कहां हो तुम चले आओ अजी तुमसे मोहब्बत है
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में मंगलवार की रात्रि अखिल भारतीय कवयित्रि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महिला कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का देर रात्रि का जमकर मनोरंजन किया।
सम्मेलन का उद्घाटन मेला चेयरमैन सुधा गांधी ने फीता काटकर और भाजपा नेता राकेश गांगुली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लखनऊ की कवयित्रि व्याख्या मिश्रा की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए सम्मेलन में जयपुर की राधिका मित्तल ने धड़कन जिसके दिल की सुनी आज तक उसको दिल में बसाने चले आए। मेरठ की डा. ममता शर्मा ने... पुकारों लाख कब लौटे गुजरते यह हंसी लम्हें, कहां हो तुम चले आओ अजी तुमसे मोहब्बत है, रामपुर की मशहूर शायरा खुशबू ने... कैसे ठहरोगे मेरी आंखों में, यह नदी तो बहाव वाली है, शुभम त्यागी ने... मोहब्बत का अपनी असर देख लेना, उड़ेगी हवा सी खबर देख लेना प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इनके अलावा आकांक्षा अग्निहोत्री, नाजिया शहरी, मीनाक्षी सक्सेना, ममता शर्मा, नगमा बरेली ने भी काव्य पाठ किया। संचालन बरेली के रोहित राकेश ने किया। इस मौके पर संयोजक अंकित चौहान, बसपा नेता अय्यूब बेग, असलम मुखिया, वली देवबंदी, सऊद उस्मानी आदि मौजूद रहे।