सहारनपुर। शहर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों में श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
मंगलवार की सुबह चार बजे से ही श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर, चौंताला के बालाजी मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान शंकर का नमन किया। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का महारूद्राभिषेक किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक से जीव का कल्याण होता है। जीव की मुक्ति का कारण ही शिव है। शिव के बिना जगत का कल्याण नहीं है। अरुण स्वामी, मेहरचंद राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, अश्वनी कांबोज, सुनील कश्यप, सुधीर त्यागी, विजय वाधवा, पूजा, विभा, ब्रजपाल, गरिमा, अमिता, राधा, रेखा, बाला, सुमन, तारा, अमिता, अंजना मौजूद रहे। मटिया महल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पंडित नीरज मिश्रा द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया गया। वासु मिश्रा, लक्ष्य मिश्रा, ओम मिश्रा, विनायक शर्मा, आशु शर्मा, गिरधर शर्मा, निशांत शर्मा, सुशील शर्मा मौजूद रहे। गीता परिवार द्वारा 25 स्थानों पर यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। गीता मनीशी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उधर, पुलिस-प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे।
आज भी मनाई जाएगी शिवरात्रि
सहारनपुर। इस बार शिवरात्रि दो दिन मनाई जाएगी। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को 12:47 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। इस तिथि में भी शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।