फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से मंगलवार को क्रिएशंस थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत छात्राओं ने नृत्य और गायन की बेजोड़ प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इतना ही नहीं, नाटिकाओं के मंचन से समाज को संदेश देने का भी काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मधु जैन, विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अनुपम बंसल, सुनीता जैन और साक्षी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्रिएशंस कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी साहित्य की अमर कृतियां जैसे शेक्सपियर के मैकबेथ नाटक के दृश्य, सेवन डेडली सिंस दृश्य, द प्रपोजल और कॉमेडी नाटक द रिफंड आदि का मंचन किया गया। नाटकों की विविधता ने छात्राओं की अभिनय क्षमता को मंच पर जीवंत किया। नाटकों का निर्देशन और वेश सज्जा प्रवक्ता स्वाति शर्मा और अर्शी इकबाल ने की। नृत्य निर्देशन एना का था। भंगड़ा समूह ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक लाने के लिए एना को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कॉलेज सचिव दिग्विजय गुप्ता, सुचि गुप्ता, साक्षी, फरहा अंजुम, खुशबू, नौशीन, सविता, कुलप्रीत, मनीषा, शिवानी, फौजिया, सूफिया, हिना, नाजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें