फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय बनवाने और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव आसराखेड़ी की महिलाओं ने तहसील दिवस अधिकारी से मिलकर गांव में शौचालय बनवाये जाने तथा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पट्टे आवंटित कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अमित आसेरी ने जनता की शिकायतें सुनीं तथा अधिनस्थों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गांव आसराखेड़ी राधा, ऊषा, बबली, कमलेश, चंद्रो व सुनीता आदि महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर बताया कि उनके गांव में अनेक परिवार ऐसे हैं, जिन्हें शौचालय न होने के कारण खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने ग्राम समाज भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर गरीब मजदूरों के पट्टे कराये जाने की मांग की है। इसके अलावा रोशनपुर की शीला ने कृषि भूमि से कब्जा हटवाने, इस्लामनगर के प्रेमचंद ने जमीन का बंटवारा कराने, सांगाठेड़ा के मीरगंज व पीरमाजरा के राशिद ने असंक्रणीय से संक्रणीय में दर्ज कराने, लखनौती के रामकुमार ने जमा बिल को ठीक कराने, गंगोह के सुशील कुमार ने वार्ड नंबर सात में सड़क निर्माण, बांसदेई के संदीप ने राशन विक्रेता की जांच, कुराली के संदीप ने श्मशानघाट की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने तथा शकरपुर की कांतिदेवी ने आवासीय प्लाट से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। इस मौके पर कुल 36 शिकायतें आयी, जिनमें से आठ का निस्तारण मौके पर ही किया गया। सीओ यतेंद्र नागर, बीडीओ शौकत अली तहसीलदार महेंद्र सिंह सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें