फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और छह पुलिसकर्मियों सहित 64 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 64 कोरोना संक्रमित मिले। खास बात यह है कि इनमें गंगोह थाना के छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में थाना गंगोह और पंत विहार कॉलोनी के छह-छह, मिशन कंपाउंड के पांच, गिल कॉलोनी और सरसावा के तीन-तीन तथा रत्नाखेड़ी, हकीकतनगर, केशवनगर, वैशाली विहार, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला जेल, नारायणपुरी, मिशन कंपाउंड, प्लांट बिक्कनपुर और बेहट रोड के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा भागूवाला, मोहित विहार, गोपाल नगर, भगवती कॉलोनी, गणेशनगर, कासमपुर, राणा प्रताप कॉलोनी, शिव विहार, दया शुगर मिल, सब्जी मंडी दिल्ली रोड, मोहल्ला शमादार, प्रतापनगर, पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, प्रेमवाटिका, बिड़वी, भुरीबांस, नानौता, जीआईसी सहारनपुर, दुर्गाविहार, देवबंद, हनुमान नगर, पिलखनी, शंकरपुरी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, शिवाजी नगर और पुलिस लाइन में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
ठीक होने वाले अधिक
भले ही शनिवार को 64 लोग कोरोना संक्रमित मिले हों, मगर अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों से अधिक 85 लोग शनिवार को ठीक भी हुए। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के अनुसार अब जनपद में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 367 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें