फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम लंढौरा के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सोनल (26 वर्ष) शुक्रवार रात लगभग आठ बजे अपनी पत्नी संदीपा (22 वर्ष) के साथ उसके मायके नानौता के मोहल्ला अफगानान के कृष्णा चौक जा रहा था। जब वह ग्राम लंढौरा के निकट पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रह ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में सोनल और संदीपा दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। दूसरी दुर्घटना शाम सात बजे देवबंद रोड पर हुई। ग्राम चमनमाजरा निवासी सोनी पुत्र शीशपाल बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह देवबंद रोड पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें