फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने मकान मालिक पर लगाया चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने बिल्डिंग मालिक पर बंद पड़ी प्रिंटिंग प्रेस से मशीनें चोरी कर लेने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। खलासी लाइन निवासी अमन गुप्ता के मुताबिक उसने लिंक रोड पर रंजीत नगर में स्थित डीजे कांपलेक्स में प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी थी। लगभग ढाई वर्ष से प्रिंटिंग प्रेस बंद है। अमन गुप्ता का आरोप है कि छह दिन पूर्व जब वह प्रिंटिंग प्रेस पर गया तो वहां से जनरेटर, कटिंग मशीन स्पेंडल एवं अन्य सामान नहीं मिला। आरोप है कि एक चाबी मकान मालिक के पास रहती है। जब पता किया तो मकान मालिक ने उसके साथ अभद्रता एवं धक्का-मुक्की की और जबरन उससे चाबी छीन ली। अमन गुप्ता ने जनकपुरी थाने में आरोपी मकान मालिक के खिलाफ चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, बिल्डिंग मालिक ने प्रेस संचालक के आरोप को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें