फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए 89 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए 89 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र घोषित
विज्ञापन


सहारनपुर। यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा के लिए जनपद में 89 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो गई है। केंद्रों के नाम की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। अब 12 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। आपत्तियों का निस्तारण होने पर फाइनल सूची जारी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि गत दो वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया आनलाइन ही अपनाई गई है। प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालयों के संबंध में परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई थीं। जिसके आधार पर परिषद ने दो नवंबर को कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया द्वारा निर्धारित किए गए 89 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटित सहित जारी की है। यह सूची कार्यालय पर चस्पा करा दी गई है। सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति 12 नवंबर की शाम छह बजे तक इमेल rmsa.saharanpur@gmail.com या डॉक द्वारा या फिर सीधे वाहक के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 कॉलेज पहली बार बनाए गए केंद्र
जनपद में प्रस्तावित 89 परीक्षा केंद्रों में 60 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें एक विद्यालय को इसी बार परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। प्रस्तावित केंद्रों में 20 कॉलेज वित्तविहीन हैं, जिनमें 16 कॉलेजों को पहली बार केंद्र बनाया जा रहा है। इनके अलावा नौ राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें से दो कॉलेजों को इसी बार केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें