फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन पालन और सब्जी की खेती में आगे बढ़े किसान - शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मौन पालन और सब्जी की खेती में आगे बढ़े किसान : शाही
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं सहारनपुर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की कि मौन पालन और सब्जी की खेती में किसानों को रूचि बढ़ानी चाहिए।
शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप इरीगेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ ले सकें। साथ ही किसानों को मौन पालन, सब्जियों की खेती आदि के संबंध में और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया। मंडी समिति के सचिव से आम की पैकेजिंग की जानकारी ली। साथ ही कहा कि आम के निर्यातकों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि नहरों की सफाई समयबद्ध ढंग से कराई जाए तथा नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखें। उन्होंने मंडी की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए भी कहा है। मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में विकास के लिए धनराशि की जरूरत है, तो प्रस्ताव बनवाकर भेजें।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने शराब माफियाओं को चिह्नित करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी और जिला प्रशासन मिलकर अभियान चलाएं। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, उपनिदेशक (कृषि) राजीव कुमार और जिला गन्ना अधिकारी कृष्णमोहन मणि त्रिपाठी आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें