फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर काटे 590 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाया। इसके तहत 590 चालान काटकर 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला। ग्राहकों की भीड़ लगी होने पर तीन दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह और एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर, कोतवाली सदर बाजार और नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सर्वप्रथम घंटाघर पर चेकिंग करके मास्क न लगाने वालों के चालान काटे गए। यहां पर गद्दे, मोबाइल फोन और हार्डवेयर की दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। ग्राहक व दुकानदार बिना मास्क लगाए थे। इस पर दोनों अधिकारियों के निर्देश पर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया। इसके पश्चात नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर 590 चालान काटे गए और 60 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें