फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक कॉलेज के 55 छात्रों का हुआ यूपी पुलिस में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। केएलजीएम इंटर कॉलेज के 55 छात्र-छात्राओं का दरोगा व सिपाही पद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्तियों में चयन हुआ है। एक ही काॅलेज के छात्रों का बड़ी संख्या में चयन होने पर प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य सहित स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही एवं दरोगा भर्ती में विद्यालय के 46 छात्रों एवं नौ छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है, साथ ही सेना की भर्ती में भी कई छात्र चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह संख्या और अधिक हो सकती है। यह आंकड़ा केवल वही है जो अभी तक काॅलेज में कागजात लेने पहुंचे हैं।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में अपने कागजात लेने पहुंचे ग्राम शुक्रताल निवासी छात्र शुभम कुमार, ग्राम कुराली निवासी सुमित कुमार एवं प्रद्युम्न कुमार, बाकर माजरा निवासी छात्र रितु पंवार, सढ़ोली निवासी आदित्य आर्य व ढोल्ला माजरा निवासी अखिल कुमार को विद्यालय के प्रबंधक सरस कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने मिष्ठान खिला कर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के अध्यापक सहेंद्रपाल सिंह, संध्या सिंह, जयवीर सिंह, पीटीआई अनुज कुमार, सुभाष गुप्ता, अरुण कुमार, अखिलेश द्विवेदी, हरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, कुलदीप सिंह, संजय राणा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें