फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालंटियर ग्रुप पर अश्लीलता से ग्राम प्रधानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
वालंटियर ग्रुप पर अश्लीलता से ग्राम प्रधानों में रोष
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गागलहेड़ी थाने के वालंटियर ग्रुप में अश्लील फिल्में पोस्ट करने पर ग्रुप से जुड़े ग्राम ग्राम प्रधानों में रोष है। ग्रुप से जुडे़ लोगों ने इस कृत्य को करने वाले व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है।
गागलहेड़ी थाने में कुछ दिन पूर्व डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाया गया था। इसमें ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने वाले युवाओं को जोड़ा गया था। इसका उद्देश्य कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना समय से पुलिस को देना था। आरोप है कि इस ग्रुप पर एक माह में कई बार अश्लील फिल्में डाली जा चुकी है। ग्रुप पर इस हरकत का ग्राम प्रधानों सहित सामाजिक लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। उग्राहू गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रताप राणा ने कहा की ग्रुप का जो उद्देश्य था, वो पूरा नहीं हो रहा है। बल्कि इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार इस ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाले जा चुके हैं, लेकिन इसमें किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संजय कुमार यादव ने ग्रुप एडमिन थाने के अलावा बाहर के व्यक्ति को नहीं बनाने की बात कही। आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोगों को ग्रुप में जोड़ दिया है, जिनके मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने एसएसपी दिनेश कुमार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार चतुर्वेदी ने बताया की इस बात कि जांच की जा रही है कि किसने ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट की है। उसकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाने के डिजिटल वालंटियर ग्रुप से बाहर के लोगों को एडमिन से हटाया जाएगा। केवल पुलिस स्टाफ ही एडमिन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें