फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर लाए पांच गोवंश मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। हरियाणा से गोवंश ला रहे गोतस्कों को पुलिस ने पीछा कर घेर लिया। जिस पर आरोपी गोवंश छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पांच गोवंश को मुक्त कराते हुए पिकअप को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पिकअप चालक गाड़ी को भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को समसपुर गांव के जंगल में घेर लिया। पुलिस से घिरा देख गोतस्कर गोवंश से भरी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से पांच गोवंश बरामद हुए। जिन्हें रणदेवा स्थित गोशाला में भेज दिया गया। एसओ ने शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि गोवंश तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है तथा गाड़ी मालिक को मुकदमे का हिस्सा बनाते हुए अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नशीले पदार्थ समेत एक गिरफ्तार
सरसावा। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया। एसओ सरसावा शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से दो किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। शुक्रवार को आरोपी युवक वीरेंद्र निवासी रादौर जिला यमुनानगर का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें