फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजों संग निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्रीमद् खाटू श्याम कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि समर्पण भाव बिना भक्ति नहीं होती है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् खाटू श्याम कथा के शुभारंभ पर निकाली गई मंगल कलश यात्रा में राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लक्ष्मी धाम कॉलोनी, माधोनगर, शक्तिनगर, नुमाइश कैंप, भारत माता चौक, गोपाल नगर होते हुए यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा, उसके पीछे श्री गणेश भगवान का रथ और 51 महिलाएं कलश धारण कर चल रही थी। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, वेद प्रकाश कपिल, रमेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अश्वनी कांबोज, सुधीर त्यागी, सुनील, निरंजन, भूपेंद्र, संजय, गीता, विभाग, संगीता, वर्षा, गरिमा, बाला, राजबाला, ममता, राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें