फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में किया श्री बालाजी महाराज का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभातफेरी में किया श्री बालाजी महाराज का गुणगान
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आठवें दिन भी धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई।
बृहस्पतिवार को धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने भाजपा नेत्री अवनीत कौर के शक्तिनगर स्थित आवास से प्रभातफेरी का शुुुुभारंभ किया। माधोनगर, न्यू माधोनगर होते हुए प्रभातफेरी ने विष्णुधाम कॉलोनी में प्रवीण वालिया के निवास पर पहुंचकर विश्राम किया। श्री बालाजी महाराज के रथ के साथ श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नरेंद्र शर्मा, रजनी वालिया, अमित डाबर, श्याम लाल आदि ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्रात:काल जल्दी उठने से शरीर स्वस्थ रहता है। भगवान का स्मरण करने से मन पवित्र होता है। धर्मपाल सिंह, राजेंद्र तोमर, अजय, विराग, कार्तिक वालिया, निमीष, तपेश्वर दत्त, राधेश्याम यादव, राकेश, धनंजय शुक्ला, पंडित हरि शंकर गोनियाल, पंडित योगेश गोनियाल, रजनी, मोना जैन, इंदू, प्रियंका गोयल, रीटा, माधव अरोड़ा, देविका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें