फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में किन्नर भी मांग रहे प्रत्याशी के समर्थन में वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर निकाय चुनाव में जहां प्रत्याशियों से लेकर आम आदमी तक प्रचार प्रसार में डूबा हुआ है। वहीं, अब वोटरों को रिझाने के लिए किन्नरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नानौता नगर में एक वार्ड सभासद प्रत्याशी के समर्थन में नानौता के किन्नर एकजुट होकर हाथों में चुनाव प्रतीक चिन्ह लेकर घर घर जाकर वोट मांगते नजर आए। किन्नर समाज के लोगों द्वारा वोट मांगते देख लोगों का भारी हुजूम देखने को सड़कों पर उतर आया। उधर, किन्नर समाज की मुखिया सोनिया का कहना है कि भले ही उन्हें लोगों ने उच्च स्तर का समाज में स्थान नहीं दिया है लेकिन किसी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगना उनका अधिकार के साथ ही मानवता भी है। उनका कहना है कि वार्ड के प्रत्येक घर घर जाकर वह अपने उम्मीदवार के लिए हाथ जोड़ कर वोट मांगने के साथ प्रत्याशी को जितवाने की अपील कर रहे हैं। उनका मानना है कि लोग उनके प्रत्याशी पर विश्वास कर जिताने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें