फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में आयशा और मुस्कान ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कौमी एकता सप्ताह के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी सहारनपुर की आइशा पहले, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी सैनी दूसरे और इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की बुशरा मिर्जा तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की आइशा, जीजीआईसी अंबेहटापीर की अंजली देवी और एसएएम इंटर कॉलेज सहारनपुर के अनंत धीमान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी सहारनपुर की मुस्कान ने पहला, दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की पूजा वर्मा ने दूसरा तथा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की मुबरुशीरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा रानी और रेखा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अनीता सिंह ने किया। इस मौके पर चंचल गर्ग, रचना सैनी, अंजू वैश्य, आशु सिंह, मीनाक्षी, हरशरण शर्मा, सुमित्रा, अलका रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें