फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध एंबुलेंस के खिलाफ चलाया जाए अभियान-म्डंलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध तरीके से संचालित एंबुलेंस के विरुद्ध अभियान चला कर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने पर नाराजगी जताई और गड्ढों को जल्द भरने के साथ मानकों व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढों को भरने में फर्जी आंकड़ेबाजी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत निगम के अभियंताओं को निर्देश दिये कि वे शासन की मंशा के अनुरूप गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मंडलीय विकास कार्यों, राजस्व टास्क फोर्स, राजस्व कार्य एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कृषक फसल ऋण मोचन योजना प्रथम चरण के पूरा होने के बाद द्वितीय चरण के किसानों के आधार बैंक खातों से लिंक कराने की औपचारिकताएं पूरी करा ली जाए। जिलाधिकारियों से कहा कोई भी पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे एक लाख से अधिक के खरीद फरोख्त केवल ई टेंडरिंग के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना डिजीटल हस्ताक्षर तत्काल बनवा कर उसकी सूचना जनपद के नोडल अधिकारी को उपलब्ध करायें। ग्रामीण क्षेत्रों में लगी पाइप पेयजल योजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाए। उन्होंने मंडल के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जनपदों में संचालित पाइप पेयजल योजनाओं का भौतिक सत्यापन करें। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि जनपद की सड़कों की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त किया जाये। उन्होंने का कि वे गड्ढा मुक्त की जाने वाली सड़कों की जांच प्रशासनिक अधिकारियों से कराएंगे। फर्जी आंकड़े देने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर दंडित भी किया जाएगा। उन्होंने जनपद शामली में रेलवे स्टेशन की खराब सड़क को तत्काल ठीक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि फीडर वाइज लाइन लॉस की सूचना डीएम को उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दवाइयों, वेक्सीन तथा एंटी स्नेक वेक्सीन की कमी नहीं होनी चाहिए। कहा उन्होंने स्ट्रीट चाइल्डो का स्कूलों में नामांकन कराये जाने के साथ ही उनके मां-बाप को पढ़ाई से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश
कर करेत्तर की मंडलीय स्थिति पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी इसमें और अधिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा से आने वाली शराब पर रोक लगाए, शराब माफियाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये। स्टांप व पंजीयन विभाग के धीमी राजस्व प्राप्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वो भूमि फिर से ना कब्जाई जा सकें। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी भूमि पर कोर्ट का स्टे है तो वहां प्रभावी पैरवी कर स्टे वैकेट कराया जाये और भूमि को अपने कब्जे में लिया जाए। बैठक में अपर आयुक्त उदयी राम, डा. आभा गुप्ता, डीएम सहारनपुर प्रमोद कुमार पांडेय, डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर संजीव रंजन, मुजफ्फरनगर तथा शामली रेनू तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश त्यागी सहित सभी मंडलीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें