बुखार से अधेड़ की मौत
नानौता। नगर के मोहल्ला कानूगोयान निवासी लियाकत अली (52) पुत्र अहमद अली को करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। इसके चलते उसको पहले नानौता सीएचसी फिर सहारनपुर, अंबाला में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर पीड़ित को दिल्ली में भर्ती कराया गया। इसकी देर रात्रि मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसकी मौत दिमागी बुखार होने के चलते हुई है।