31 को धरना देंगे राज्य कर्मचारी
सहारनपुर। विभिन्न मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में सरकारी विभागों के कर्मचारी 31 अगस्त को धरना देकर विरोध जताएंगे। कार्यक्रम के लिए महासंघ के पदाधिकारियों ने विभागों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। त्यागी ने कहा कि 31 अगस्त को जिलास्तरीय धरने में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, 50 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त के आदेश को निरस्त करने, केंद्र के समान सभी भत्ते एवं अन्य सुविधाएं राज्य कर्मचारियों को देने की मांगों को मुख्य रूप से उठाया जाएगा। जिला विकास कार्यालय से गुफरानुलहक दानिश को महासंघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस दौरान रजोंद्र कुमार, विनोद कुुमार शर्मा, जगजीत सिंह सहगल, वीके मित्तल, रघुवीर सिंह रावत, नरेंद्रपाल सिंह, सलीम, नाजिम अली खां, रणधीर सिंह, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, अनवर तकरीम, यागेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, जमशेद अली मौजूद रहे।