फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आम जनता से वसूले 37 करोड़, अपनों पर 54 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अपनों पर करम, गैरों पर सितम...ये लाइन विद्युत निगम पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है।
पिछले तीन साल में अभियान चलाकर आम जनता से बकाया बिल के 37 करोड़ रुपये वसूल कर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिले के सरकारी महकमों पर 54 करोड़ रुपये बकाया हैं। इतना बकाया होने के बावजूद न किसी विभाग को कोई नोटिस दिया गया और न ही कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

सरकारी महकमों के बकाएदारों का रिकॉर्ड देखें तो सबसे बड़ा बकाया प्राथमिक शिक्षा विभाग पर है, जिस पर 15 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इसके बाद पंचायती राज, पुलिस, चिकित्सा, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक, समाज कल्याण, योजना समिति आदि पर भी करोड़ों रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन

आम जनता से ताबड़तोड़ वसूली, अन्यथा कनेक्शन काटने के लिए सुर्खियों में रहने वाला विद्युत निगम आखिर इन महकमों के प्रति चुप्पी क्यों साधे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें