फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़कों, पुलियाें के सुधार पर खर्च होंगे 1.22 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत तथा पेड़ों और पुलियाें की रंगाई-पुताई पर 1.22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के छह महीने के अंदर कार्य पूर्ण करने होंगे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी श्रेणी के मार्गाें पर गड्ढों की मरम्मत एवं अन्य कार्य किए जाने हैं। अन्य कार्यों में सड़कों की साइड आदि की मरम्मत रहेगी। इनके अलावा अधिशासी अभियंता प्रथम और द्वितीय के क्षेत्र के मार्गों पर पेड़ों एवं पुलियाें की रंगाई-पुताई होगी, जो सड़क सुरक्षा का भी हिस्सा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन कार्यों पर 1.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। छह महीने में कार्य पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें