फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त होंगी जिले की 369 सड़कें

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सीवर लाइन के कार्य के दौरान डायवर्ट किया गया मार्ग और मिशन कंपांउड सीवर लाइन के गड्ढ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। उसकी तैयारियां लोक निर्माण विभाग की तरफ से कर ली गई हैं। जिलेभर की 369 सड़कों पर पेचवर्क और विशेष मरम्मत कार्यों के लिए शासन से 6.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से जिले की उन सड़कों को चिह्नित किया, जहां गड्ढे हैं। इसमें कुल 740 किलोमीटर लंबाई की 369 सड़कें चिह्नित की गई। इनमें से 370 किलोमीटर लंबाई की 151 सड़कें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की हैं, जिनके लिए 2.34 करोड़ रुपये बजट की मांग लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई। पता चला है कि शासन ने गड्ढा मुक्त अभियान के लिए भेजे गए प्रस्तावों पर 50 प्रतिशत धनराशि जारी भी कर दी है।
चिह्नित की गई ज्यादातर सड़कें ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जहां बरसात के दिनों में गहरे गड्ढे हो गए। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की विशेष मरम्मत और पेच वर्क का कार्य शुरू कराया जाएगा। 15 सितंबर से गड्ढा मुक्त अभियान चलाना तय हो गया है, लेकिन उस दौरान बरसात होने पर इस तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

विशेष मरम्मत वाले प्रमुख मार्ग
फतेहपुर मुजफ्फराबाद कलसिया मार्ग
भगवानपुर गागलहेड़ी मार्ग
सुंदरपुर नौरंगपुर जसमौर मिर्जापुर मार्ग
कलसिया कोठली बहलोलपुर मार्ग
मुजफ्फरनगर सहारनपुर से खजूरी - अकबरपुर - पठेड़ मार्ग
गंदेवड से मलकपुर रायपुर छज्जा होते हुए लांडा पुल तक बरौली जहानपुर मार्ग
दिल्ली यमुनोत्री मार्ग से सरदाहेड़ी, हलवाना, छुटमलपुर वाया संदलसिंह मार्ग
सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 15 सितंबर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। शासन ने 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौसम ठीक रहा तो, तय तारीख पर पेचवर्क और मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। - सनत गुप्तऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें