फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को बंद रहेगी दो बिजलीघरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के दो बिजलीघरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों बिजलीघरों में 10 अगस्त को मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला शेखपुरा स्थित 220 केवी बिजलीघर की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते मोहल्ला हकीकत नगर, आवास विकास उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों हकीकतनगर, पंजाबी बाग, मल्हीपुर रोड, जैन कॉलेज रोड, प्रद्युम्न नगर, गिल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुराना आवास विकास, शंकर नगर, अहमद बाग, नवीन नगर, न्यू आवास विकास, पंत विहार, बापूजी नगर, जिला एवं सत्र न्यायालय समेत अनेक मोहल्लों की आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण इन मोहल्लों में आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इसके अलावा 220 केवी बिजलीघर पेपर मिल रोड पर भी शुक्रवार को अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते 33 केवी रेलवे, जनक नगर, जिला चिकित्सालय एवं हकीकत नगर बिजलीघर से जुड़े फीडरों एवं गिल कालोनी, राज विहार तथा एचपीसी फीडरों से सप्लाई नहीं हो सकेगी। अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि इन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूतिऱ बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें