फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर के अंतिम दिन निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर के अंतिम दिन निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से चापरचीडी गांव में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन गांव में योग जागरूकता रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गांव में पांच दिनों से चल रहे योग शिविर में सैकड़ों साधकों की योग की अनेक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को शिविर का समापन किया गया। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी पूर्ण कालिक योग शिक्षक ब्रजमोहन आर्य ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी प्रकर की बीमारी से त्रस्त है ऐसे में योग ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्यों को तनाव से मुक्ति देने के साथ साथ मनुष्यों को बीमारी से भी बचाता है। जिला योग प्रचारक शेखर आर्य ने योग के गुण बताएं। इस मौके पर गांव के एक विद्यालय में जड़ी बूटी के पेड़ भी लगाए गए। इस दौरान जिला सह प्रभारी सागर सैनी, ग्राम प्रधान रमेश चंद, नीटू, प्रशांत, पवन सिंह, अभय कुमार, कमल, प्रदीप सैनी, सुमित, बीरबल, हर्षित, संजय सैनी, गजे सिंह, बिजेंद्र सिंह, रवि कुमार, सुनील कुमार, राज सिंह, मेघराज सैनी, सुरेंद्र सिंह, रजत, शुभम, रवीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें