फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 पदों पर 23 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

Mon, 16 Dec 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार को 11 पदों पर 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें। बार रूम में नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया हुई है। ठाकुर विशंभर सिंह गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एक मंच के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सतपाल सैनी, अक्षय मित्र वत्स, शहजाद अंसारी और सुनील पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया होगी। इनमें अधिवक्ता साधु सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने को पर्चा खरीदा है।
n यह हैं दोनों गुटों के प्रत्याशी आमने-सामने : ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट से अध्यक्ष पद पर अभय सैनी, महासचिव पद पर अजय कौशिक, कोषाध्यक्ष पद पर रुद्रप्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नमित कुमार जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विपिन कुमार मैदान में है।
विज्ञापन

सहसचिव पद के लिए मोहम्मद नौशाद, आशीष शर्मा, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर निशा शर्मा व रामकुमार, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर दीपक तिवारी व इसरार अहमद प्रत्याशी हैं।
प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह पुंडीर, महासचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मुंतजिर अली, उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए सोनिया ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा सह सचिव के लिए सुमुख रागनी व अमरेश, कोषाध्यक्ष के लिए मोहम्मद मसरूर मलिक, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर सुभाष चंद गुप्ता, माया शर्मा, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर नवल किशोर व बाबूराम प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें