नानौता (सहारनपुर)। गांव टिकरौल में शिक्षकों व किसानों की गोष्ठी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यूनियन की विचारधारा से प्रेरित करते हुए उनमें राष्ट्रहित की भावना का बीजारोपण करें। कहा कि नस्ल और फसल को बचाना है पहला उद्देश्य है।
राकेश टिकैत ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में बच्चों की शिक्षा पर बेहतर रूप से ध्यान देने के साथ ही स्कूलों में संसाधन जुटाने को संपन्न ग्रामीणों को दान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिक्षक प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पंचायत चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने कहा कि शिक्षक समय पर अपनी ड्यूटी निभाएं और उनकी सारी समस्याओं के निदान के लिए भाकियू है। अध्यक्षता सेठपाल सिंह व संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान सहारनपुर जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष रामरतन, शामली जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, बागपत जिलाध्यक्ष हरेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी, विकास आदि मौजूद रहे।
शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रवीण जिलाध्यक्ष तथा रोहित बने मंडल अध्यक्ष
राकेश टिकैत ने भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन करते हुए प्रवीण चौधरी को जिलाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को जिला महामंत्री, अमित सैनी को जिला कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार, विनोद कुमार शर्मा, प्रियंका सैनी, रेखा चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, आशीष राणा को जिला संयुक्त मंत्री मनोनीत किया। मंडल अध्यक्ष के रूप में रोहित राणा, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र सिंह सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तायल, संगठन मंत्री जयकुमार बनाए गए।