फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर कोतवाली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। सस्ते गल्ले की दुकान से राशन नही मिलने से नाराज दलितों ने महिलाओं और बच्चों के साथ कोतवाली पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राशन डीलर उन्हें राशन नही देता है, जब वह इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौज और महिलाओं के साथ अभद्रता भी करता है। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव सलारपुरा के अजीत सिंह, रकमा, लोकेश, गोविंद, जसबीर सिंह, तेजपाल सिंह, नरेश कुमार, चतर सिंह, बालिस्टर, सतीश, कर्मवीर सिंह, मेघराज, अजीत सिंह, बबीता, सोनिया, रूकमा, शिक्षा, ललित, मेनका, कांता, सविता, चतरी आदि बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा कोतवाली पहुंची। उन्होंने राशन डीलर पर तमाम आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव का राशन, कोटा गांव के डीलर के पास अटैच है। आरोप लगाया कि विक्रेता उन्हें राशन देने के बजाए गाली गलौज पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने ने कोटा डीलर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें