फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा घेराबंदी कर दबोचे 203 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवंबर माह में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 203 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके तहत लूट, हत्या, मादक पदार्थों व शराब तस्करों सहित कई आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के साथ 36 आरोपियों को पकड़ा। भट्ठियां ध्वस्त कराकर 140 लीटर शराब बरामद की। इसी तरह मादक पदार्थों के 57 तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से नौ किलो 122 ग्राम चरस, आठ किलो डोडा, 1485 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अवैध शस्त्र रखने वाले 60 आरोपियों को दबोचा गया। इनके पास से 20 तमंचे और 51 चाकू बरामद हुए। लूट की दो घटनाओं का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार सामान बरामद किया। चोर गैंग के 31 सदस्यों को पकड़कर 24 वारदातों का खुलासा किया। जुएं के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सशक्त पैरवी कर दो आरोपियों को सजा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें