देवबंद (सहारनपुर)। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स-डे का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान प्रबंधतंत्र की ओर से अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी लांच किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मार्चपास्ट व मुख्य अतिथि ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर के डायरेक्टर संजय गर्ग तथा एसडीएम ऋतु पुनिया द्वारा मशाल जलाकर किया गया। इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गान, स्कूल का तराना व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिताओं में बैट-बॉल रेस में तमन्ना, क्लेक्ट द बॉल में हिबा, बैलेंस द बॉल में इनाया, बॉल एंड बॉस्केट रेस में हसन, रिंग जंपिंग रेस में तहरीन, बन्नी रेस में मो. अहमद, पुश बॉल में जोया, वन लेग रेस में अफीफा, लांग जंप रेस में साकिब, बॉक्स रेस में युवराज, जंप विद बॉल रेस में आदिला, बैलेंस प्लेट रेस में अम्मार आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संजय गर्ग ने कहा कि देवबंद में स्प्रिंग डेल के रूप में शिक्षा का पौधा लगाने वाले स्व. फैजानउलहक एक महान शख्सियत थे। उनके लगाए पौधे को सींचकर बेटे साद सिद्दीकी व अहमद सिद्दीकी ने उसे बड़ा वृक्ष बनाने में जो कठिन परिश्रम किया उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। एसडीएम ऋतु पुनिया ने कहा कि यह वही प्रांगण हैं जहां के विद्यार्थी भविष्य में एक सशक्त नागरिक के रुप में अपने गांव, कस्बे और शहर का नाम रोशन करेंगे। स्कूल चेयरमैन साद सिद्दीकी ने अभिभावकों को लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया कि जल्द ही ग्लोबल नॉलेज पार्क डिग्री कालेज के रुप में सभी के सामने होगा। उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का केवल मनोरंजन करना नहीं बल्कि यह है कि युवाओं को खेल को अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान अहमद सिद्दीकी ने अभिभावकों के लिए संस्था का हेल्पलाइन नंबर लांच किया। अतिथियों की ओर से प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अतिया फैजान सिद्दीकी, डा. डीके जैन, सेठ कुलदीप, हुसैन, मलिक युसरा, सऊद, तौसीफ कुरैशी, मौ. जावेद, उमर तहसीन, हिफजा, जोहा, हुसैन, अनम, जकी, अब्दुल्ला शहजाद उस्मानी, उजैर आदि मौजूद रहे।