फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाई बाबा काल भैरव अष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला ब्रिजेशनगर स्थित श्री शिव मंदिर में श्रद्धाभाव से बाबा काल भैरव की अष्टमी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों पर श्रद्धालु झूमे उठे। इस दौरान अरविंद कुमार, संजय शास्त्री, राजीव वशिष्ठ, राकेश वत्स मौजूद रहे। उधर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। शाम के समय बाबा काल भैरव की विशेष आरती की गई। इनके अलावा तहसील शिव मंदिर, नुमाइश कैंप स्थित काल भैरव मंदिर में भी विशेष अनुष्ठान किया गया। इस दौरान राजेश शर्मा, सन्नी मल्होत्रा, रामभक्त वालिया, धीरज, मनीष, अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें