फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे मजदूर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में डूबे मजदूर का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना में 72 घ्ंाटे पहले डूबे मजदूर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण पुलिस की मदद से यमुना नदी में मजदूर का शव तलाश रहे है।
गांव चौरी मंडी निवासी शमशाद शनिवार दोपहर बाद यमुना नदी पार हरियाणा के गावं लापरा में एक किसान से अपनी मजदूरी के रुपये लेने गया था। यमुना नदी की हरियाणा सीमा में लापरा घाट पर शमशाद डूब गया था। शमशाद के परिजनों ने चिलकाना पुलिस की मदद से रविवार को पूरा दिन शमशाद की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी नीरज सिंह यमुनानगर के डीसी से मिले थे तथा उन्हें बताया कि शमशाद हरियाणा सीमा में डूब गया है इसलिए डूबे व्यक्ति की खोज में गोताखोरों से सहायता कराएं।। मगर हरियाणा प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद केवल एक गोताखोर पहुंचा और शमशाद की तलाश की। काफी प्रयासों के बावजूद शमशाद का कुछ पता नहीं चल पाया है। शाम के समय शमशाद को तलाश करने का कार्य फिर रोक दिया गया। यमुना नदी के किनारे चिलकाना पुलिस तो मुस्तैदी के साथ मौजूद है, जबकि हरियाणा पुलिस मात्र औपचारिकता निभा रही है। उधर शमशाद के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें