-- कोतवाली देहात क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक फाइनेंस कर्मचारी से लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मंगलवार की देर शाम फाइनेंस कर्मचारी सढ़ौली हरिया निवासी सुरेंद्र पाल बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह जब मल्हीपुर गांव से कुछ आगे निकले तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर 20 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं, अहमदबाग स्थित श्रीराम पार्क में चोरों ने नगर निगम के पेयजल पंप कक्ष में लगे बैटरे चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।