फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ में तैनात सहारनपुर निवासी सिपाही समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद दोनों को कोविड-19 सेंटर भेजा गया है। साथ ही तीन मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सुन्हैटी खड़खड़ी निवासी एक व्यक्ति पुलिस में सिपाही है, जो लखनऊ में तैनात है। उक्त सिपाही का लखनऊ में कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले सिपाही सहारनपुर लौट आया। यहां आते ही लखनऊ से सूचना आई कि सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने सिपाही को कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार दोपहर नागल निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जो प्रवासी है और दिल्ली से लौटा था। दोनों संक्रमितों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती करने के साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही उनकी भी सैंपलिंग की जा रही है। अब सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 250 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 211 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 39 मरीज एक्टिव हैं। लखनऊ से आया सिपाही इन एक्टिव से अलग है। हालांकि उसका इलाज सहारनपुर में ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें